मध्य प्रदेश
सौजनीधाम का प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाया
सिलवानी । सिलवानी तहसील के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर सोजनीधाम साईंखेड़ा में एक शरारती तत्व द्वारा मेन गेट सौजनीधाम में अस्थाई चार लकड़ी गड़ा कर अतिक्रमण कर लिया गया था । जिससे सोजनीधाम में आने वाले श्रद्धालुओं को मेन गेट पर अपने वाहनों को मोड़ने निकालने एवं पैदल चलने वालों को बहुत ही अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था एवं अतिक्रमणकारी ने अपने साथ में अन्य शरारतीओं को बुलाकर बैठता था जिससे सोजनीधाम के धार्मिक वातावरण प्रभावित हो रहा था । इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दो गई जिस पर प्रशासन द्वारा प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त अतिक्रमण को हटाया गयाl प्रशासन के त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की जा रही है।



