क्राइम

स्कोडा कार में पथरिया पुलिस ने पकड़ी 11 पेटी अवैध शराब

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । पुलिस अधीक्षक दमोह सुनील तिवारी व एएसपी संदीप मिश्रा द्वारा जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब की विक्री पर अंकुश लागाने हेतु निर्देशित किया गया. जिसके पालन में एवं एसडीओपी पथरिया के मार्गदर्शन में दिनांक 5 अगस्त 23 को थाना प्रभारी पथरिया रजनी शुक्ला को रात्रि सूचना मिली कि एक काले रंग की कार में दमोह तरफ से पथरिया अवैध शराब लाई जा रही है, हमराह स्टाफ को साथ लेकर काले रंग की कार की तलाश में दमोह रोड तरफ रवाना हुई। जो रेल्वे पुलिया बेलखेडी के पास एक काले रंग की स्कोडा फाबिया कार क्रमांक एमपी. 20 सीबी 6199 आते दिखी, जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर रोका गया. गाडी को चैक करने पर गाडी में 11 पैटी अवैध शराब की रखी मिली. जिन्हे मौके पर ही आरोपी चन्दन पिता नारायण पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम सजिया हार नंदरई से जप्त की गई एवं धारा 34 (2) 42 आबकारी एक्ट की तहत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में शुभम अहिरवार एवं सोहेल खान की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। आरोपी चंदन पिता नारायण पटैल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम सजिया हार नंदरई को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक रजनी शुक्ला,सउनि. आर. के. शुक्ला, सउनि बलविन्दर सिंह, प्र. आर. वीरेन्द्र सिंह, आर. नरेन्द्र, रामसींग ठाकुर,रविन्द्र पटेल, राजकुमार पटैल, चालक आर. लवकुश तिवारी एवं एनआरएस हेमन्त यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button