स्वर्गीय संत बाबा रामदास के शिष्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के दशहरा मैदान स्थित बाबा रामदास आश्रम में आज स्वर्गीय बाबा रामदास के 80 वर्षीय शिष्य पंडित कालूराम देसाई ने आश्रम के अंदर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी तब लगी जब शाम करीब 4 बजे एक भक्त आश्रम पहुंचा तो उन्हें आश्रम के दरवाजे बंद मिले। तब उन्होंने खिड़की से अंदर झांक कर देखा कि आश्रम को संभाल रहे बाबा के शिष्य पंडित कालूराम देसाई का शव एक गमछे से लटका हुआ है और आश्रम के दरवाजे अंदर से बंद है। तत्काल उस व्यक्ति द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा बनाए जाने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा ।
खबर लिखे जाने तक मृतक स्वर्गीय देसाई का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
आश्रम से जुड़े समाजसेवी बसंत शर्मा ने बताया कि मृतक श्री कालूराम देसाई पिछले 25 साल से आश्रम में स्वर्गीय बाबा रामदास जी के साथ रहते थे एवं वह उनकी तथा आश्रम की सेवादारी करते थे । बाबा रामदास के शांत हो जाने के बाद उन्होंने आश्रम की व्यवस्था को संभाल लिया था और वह कुछ दिन से बीमार थे ।
उन्होंने बताया कि वह बाहर हैं इस कारण घटना की जानकारी का पता अभी -अभी चला है।
घटना के संबंध में थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि बाबा की आत्महत्या का कारण अज्ञात है । विवेचना के उपरांत ही पता चलेगा कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की । मामला दर्ज कर लिया गया है।



