मध्य प्रदेशहेल्थ

स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन थाना बरेली में किया गया

रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली । रविवार को पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में थाना बरेली में पदस्थ पुलिस स्टाफ व पुलिस कालोनी में निवासरत पुलिस स्टाफ और उनके परिवारजनो, राजस्व विभाग, नगर पालिका स्टाफ के स्वास्थ्य का परीक्षण हेतू स्वास्थ परीक्षण केम्प का आयोजन किया गया। जिसमें संजीवनी अस्पताल बरेली डॉ पीयूष चौबे, डॉ अजय रघुवंशी और उनके स्टाफ व शासकीय अस्पताल बरेली से डॉ अमित प्रजापति के द्वारा सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर मेडीसन देकर उचित स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई।
स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प में नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी और नगर पालिका के स्टाफ व तहसीलदार और तहसील के स्टाफ द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया ।

Related Articles

Back to top button