मध्य प्रदेश

हटा जनपद सीईओ का तीन दिन में दो बार हुआ स्थानांतरण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
हटा। दमोह जिले जनपद पंचायत हटा वर्तमान समय में सुर्खियों में बनी हुई है। यहां पिछले एक बर्ष में हुए निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताओं की जांच दमोह, सागर और भोपाल स्तर पर चल रही है। जिसमें एक संविदा सहायक यंत्री आरके अहिरवार की सेवाएं समाप्त हो चुकी है एवं सीईओ ब्रतेश जैन के निलंबन का प्रस्ताव भेजा गया है। सीईओ पूनम दूबे ने पदभार संभालते ही गैर अनुमत्य कार्यों के भुगतान पर रोक लगा दी थी।
जिससे सरपंच और पंचायतों के ठेकेदार लगातार परेशान थे। तथाकथित ठेकेदारों ने दमोह, भोपाल एक करके राजनैतिक दबाव बनाकर सीईओ पूनम दूबे का तबादला करा दिया। जिसमें उनका पहला आदेश 3 अक्टूबर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास भोपाल ने हटा जनपद पंचायत से पन्ना जिले की शाहनगर जनपद पंचायत में कर दिया था जो बदलकर 5 अक्टूबर को दमोह जनपद पंचायत में कर दिया गया है। आदेश के तुरंत बाद 6 अक्टूबर को कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा दमोह बीएस यादव का हटा जनपद पंचायत का अस्थाई प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह ने कर दिया है। यहां बता दें कि इनके पास दमोह आर ईएस, पटेरा एवं हटा जनपद पंचायत का प्रभार हो गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि जनपद पंचायत हटा में पूनम दूबे के आने के बाद करीब तीन करोड़ रुपये के फर्जी बिल पंचायतों से डिलीट किए गए थे।

Related Articles

Back to top button