हरसिद्धि माता मंदिर परवरिया, जहां भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है

रायसेन । आज से माता के चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गए हैं और देशभर में माता के नवरात्रों की धूम देखी जा रही है तो वहीं मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर दूर मां हरसिद्धि के दरबार में भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है भक्त यहां दूर-दूर से दर्शन कर माँ से मनचाही मुराद मांगते हैं और मां उनकी हर मनोकामना पूरी करती है।
मां हरसिद्धि के दरबार में मां से जो मांगो वह मिल जाता है जिला मुख्यालय से लगभग 16 किलो मीटर दूर ग्राम परवरिया में मां हरसिद्धि विराजमान है जो सदियों से अपने भक्तों की मनोकामना पूरी कर रही है एक किवदंती के अनुसार कहा जाता है कि राजा विक्रमादित्य ने मां हरसिद्धि की पूजा की थी तब प्रसन्न होकर मां ने उनसे वर मांगने को कहा तब राजा विक्रमादित्य ने उनसे अपने साथ उज्जैन चलने का आग्रह किया था माँ विक्रमादित्य के साथ जाते समय ग्राम परवरिया में रूकीं थी तब से लेकर आज तक मां के चरणों की पूजा ग्राम परवरिया के हरसिद्धि मंदिर में होती है तो मां के धड़ की पूजा भोपाल जिले के बैरसिया तहसील के ग्राम तरावली में तो वही माता के मुख की पूजा उज्जैन में होती है। मां सदियों से ग्राम परवरिया में विराजमान है और आदिशक्ति पीठ में मां भक्तों की हर मनोकामना पूरी कर देती हैं।

