हाईवे किनारे खुले पड़े जानलेवा गड्ढे, नालों से सड़क हादसों की बड़ी संभावनाएं
जिला प्रशासन सहित हरियाणा के ठेकेदार इंद्रपाल सिंह जिंदल और पीडब्लूडी एसडीओ बेखबर
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन शहर में वर्तमान में शारदीय नवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है वहीं नेशनल हाईवे 146 के किनारे खुले खुले पड़े गहरे नालो और गड्ढों की वजह से जिला प्रशासन को शायद किसी बड़े सड़क हादसे का इंतजार है लंबे समय से पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढों की वजह से वाहनों की आवाजाही से क्रॉसिंग के समय कभी कोई सड़क एक्सीडेंट हो सकता है हाईवे चौड़ीकरण व नालों की निर्माण एजेंसी के हरियाणा के ठेकेदार इंद्रपाल सिंह जिंदल को ₹35 करोड़ रूपये का ठेका दिया गया है । नालों और सड़क निर्माण की मानिटरिंग करने की जवाबदारी पीडब्ल्यूडी के एसडीओ सरदार परमजीत सिंह को सौंपी गई है । लेकिन इन जिम्मेदारों ठेकेदार और विभाग के ईई श्रीकिशन वर्मा की अनदेखी वजह से कभी कोई बड़ा सड़क हादसा घटित हो सकता है ।बताया जाता है कि लबालब पानी से भरे गहरे गड्ढों को ननगर पालिका परिषद और पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार द्वारा ढंका है । भोपाल सागर रोड सहित आशा मेडिकल स्टोर के सामने पर नाले खुले पड़े हुए हैं कई जगह अधूरे हैं जिससे दुकानदारों के हाथों सहित दो पहिया तीन पहिया व वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । इस तरफ शायद किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं है । यह अनदेखी कभी भारी पड़ सकती है । राहगीरों के लिए और दोपहिया चालकों के लिए त्योहारों के सीजन में इन दिनों आवाजाही बढ़ गई है। सागर रोड पर ज्यादा देवी मैया के प्राचीन मठ और अन्य देवी मंदिर है यहां दर्शन पूजन के लिए परिवार सहित लोग पहुंचने लगे हैं। शहर में 30 सितंबर को माध्यम ग्रुप रायसेन द्वारा 11000 मीटर की लंबी चुनरी पदयात्रा निकाली जाएगी । इस दौरान देवी भक्तों को भी खुले पड़े गड्ढे और जानलेवा नालों की वजह से दिक्कतें निश्चित रूप से होना लाजिमी है।सड़क ठेकेदार जिंदल एंड कंपनी हरियाणा और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी रामकिशन वर्मा, सरदार परमजीत सिंह चावला बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं ।खुले पड़े यह जानलेवा गड्ढे खुले हादसों को न्योता दे रहे हैं। किराना व्यापारी शिवजीतसिंह राठौर, अनिल चौरसिया, सराफा व्यापारी गोविंद सोनी, संजू सोनी, नितिन कांकर का कहना है कि जिम्मेदारों को जल्द ही खुले पड़े नालों गहरे गड्ढ़ों को ढंकने की कार्रवाई को अंजाम देना चाहिए
इस संबंध में एसडीओ पीडब्ल्यूडी सरदार परमजीत सिंह चावला का कहना है कि हाईवे चौड़ीकरण ठेकेदार को हमने खुले पड़े नालो और गड्ढों को कवर्ड करने के आदेश दिए हैं। ट्रेफिक में व्यवधान बने इन गड्ढों और नालों को जल्दी ढंक कर व्यवस्थित किया जाएगा। ताकि आम लोगों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।



