मध्य प्रदेश

हादसा या हत्या: बेटे की मौत, परिजन जता रहे हत्या की आशंका, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । नोहटा थाना अंतर्गत मामला निवासी कमलेश सिंह लोधी पिता निरपत सिह लोधी घर बिजौरा से दमोह में रिपेयरिंग को पड़ी बाइक को उठाने गया हुआ था जिसका शव 5 मार्च की रात्रि हिंडोरिया थाना क्षेत्र बांदकपुर मार्ग कुल्लू बाबा की टेक पर पड़े होने की सूचना रात्रि को परिजनों को रिश्तेदार द्वारा दी गई सूचना में जिला चिकित्सालय आने को कहा गया परिजनों का आरोप है मृतक कमलेश सिंह से दिन भर बात होती रही और शाम को आपने मामा घर टिकरी पिपरिया के जाने की बात की गई थी लेकिन रात्रि तक जब कमलेश सिह नही पहुंचा तो पिता ने फोन से बात की लेकिन परेशान सा लग रहा था दूसरी बार कमलेश सिंह के मोबाइल पर कॉल की गई अन्य व्यक्ति ने फोन उठाया और गाली गलोच करते हुए खत्म होने की बात करते करते गाड़ी स्टार्ट करने की आवाज आई और दो अन्य लोगो की आवाज भी आ रही थी जिससे कमलेश सिंह की मौत हादसा या हत्या पर परिजनों का संदेह गहरा गया । क्योकि गांव में चल रहे विवाद में नाम दर्ज तीन लोगों ने कमलेश सिंह को दमोह आने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी और शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृतक के शरीर में चोटों के निशान पाए गए हैं यही बजह है परिजनों के द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन हादसा या हत्या की गुत्थी सुलझाने की मांग करते हुए संदेही विजोरा निवासी तीन नामजद लोगों मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए सायबर पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है ।

Related Articles

Back to top button