पर्यावरणमध्य प्रदेश

हिंदू उत्सव समिति ने शांति धाम की साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी । गैरतगंज तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गढ़ी में शांति धाम जो की सालों से सुरक्षा विहीन पड़ा हुआ है जिसकी सुरक्षा देखभाल हिंदू उत्सव समिति गढ़ी ने करने का बीड़ा उठाया है और हाल ही में हिंदु उत्सव समिति गढ़ी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने शांति धाम मरघट की साफ सफाई स्वयं की और शांति धाम की सुरक्षा एवं देखभाल हिंदु उत्सव समिति के सभी सदस्य करेंगे और जिससे कि उसके आसपास फैली गंदगी एवं कचरा साफ करके हिंदु उत्सव समिति गढ़ी ने एक अलग ही संदेश सर्वजन को दिया है कि वह सभी लोग हमारे ग्राम पंचायत एवं हमारे गली मोहल्ले में साफ सफाई रखेंगे तो धीरे-धीरे हमारा देश साफ सुथरा होगा ग्राम पंचायत गढ़ी हिंदू उत्सव समिति एवं उनके सभी सदस्यों ने मिलकर गढ़ी शांति धाम मरघट की साफ सफाई करवाई।

Related Articles

Back to top button