हितेश साहू समाज सेवा सम्मान पदक से इंदौर परिचय सम्मेलन में हुए सम्मानित

रिपोर्टर : शुभम साहू
उदयपुरा । इंदौर में अखिल भारतीय युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया । संरक्षक ओमप्रकाश साहू दिनेश साहू, अध्यक्ष जीवनलाल साहू के संयोजन में हुआ देश एवं प्रदेश के समाज बंधुओं ने भाग लिया। युवक युवतियों ने अपना मंच पर आकर परिचय दिया।
इस अवसर पर रायसेन जिले के उदयपुरा के समाजसेवी हितेश साहू अतिरिक्त महासचिव मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा का इंदौर में समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु समाज सेवा सम्मान पदक से सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू, संरक्षक रामनारायण साहू, मुख्य कलाकार रमेश के साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, विकास साहू प्रदेश महासचिव रमेश साहू, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आभा साहू, कोषाध्यक्ष विनोद साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदयाल साहू, रायसेन जिला अध्यक्ष महेश साहू, केसराम साहू, अमृतलाल साहू, पुरुषोत्तम साहू, संजय साहू सहित वरिष्ठ मौजूद रहे।



