पशुओं का टीकाकरण समय पर शत-प्रतिशत पूर्ण करायें

सभी स्कूल वाहनों की सघन चैकिंग की जाये
टीएल की बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर अवधेश शर्मा ने न्यायालय में लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमानुसार सीएम हेल्पलाइन निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशासन में सुशासन स्थापित करने हेतु जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। साथ ही प्रत्येक मंगलवार ग्रामीण स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में अधिक से अधिक समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। उन्होंने विभिन्न आयोगों के पत्राचार का त्वरित जबाव प्रेषित करने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर अवधेश शर्मा द्वारा जिले में पशुओं के टीकाकरण की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि एफएमडी, पीपीआर का टीकाकरण प्रत्येक ग्राम में किया जा रहा है। जिस पर अवधेश शर्मा ने निर्देशित किया कि गौसेवकों का प्रशिक्षण करायें। साथ ही गौपालकों को टीकाकरण और पशुओं के रोग के सम्बंध में ग्रामीणों को जागृत किया जाये। उन्होंने सड़कों पर निराश्रित गौवंश के लिये चयनित गौशाला में भेजे जाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने दिन में सड़कों पर न बैठें इसके लिये सुरक्षित स्थान शहर में भी चिंहित करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर अवधेश शर्मा ने आपदा प्रबन्धन हेतु टास्क फ़ोर्स गठित करने उपरांत अवश्यक कार्यवाही करने तथा सर्प दंश से संरक्षण हेतु मोबाइल नम्बर सभी जगह प्रसारित करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात उन्होंने पेयजल के स्रोत जिसमें पानी की टँकी, कुओं, नलकूपों, ट्युवेल में ब्लीचिंग डलवाने तथा सभी कुओं में जल की जांच कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने वर्षाकाल में सभी नगरीय निकाय को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा काल में शहर में पानी नहीं भरना चाहिये, इसके लिये ड्रेनेज सिस्टम दुरस्त रहे।
राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर अवधेश शर्मा ने गिरदावरी एवं नामांतरण कराने के निर्देश दिए। कार्यालयों का फायर ऑडिट कराने के निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने सभी स्कूल वाहनों की सघन चैकिंग कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्कूल बस में महिला अटेंडेंट होनी चाहिये, साथ ही सीसीटीवी कैमरा लगा हो, ऑटो रिक्शा में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों का परिवहन नहीं हो। उन्होंने क्रोप सर्वेक्षण समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कार्यालय में कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर पीएस चौहान, एसडीएम जतारा शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम बल्देवगढ़ भारती देवी मिश्रा, एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे, डिप्टी कलेक्टर दीपाश्री गुप्ता तथा एसके तोमर, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास अशोक कुमार शर्मा, सहायक संचालक उद्यान अजय रोहित, सहायक संचालक मत्स्य आरके मिश्रा, सीएमएचओ डॉ. शोभाराम रोशन, जिला योजना अधिकारी रामबाबू गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. ऋजुता चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



