एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मोहनपुरा बीट में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

कलेक्टर ने सीताफल का पौधा रोपित किया
रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । कलेक्टर अवधेश शर्मा तथा जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज बड़ी सब्जी मंडी के पास वन परिक्षेत्र टीकमगढ़ की मोहनपुरा बीट के मोहनपुरा में पौधरोपण रोपण किया। इस दौरान उन्होंने सीताफल का पेड़ लगाया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी पौधरापण किया गया। वन विभाग द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम अंतर्गत लगभग 2000 पौधों का रोपण किया गया।
इस दौरान कलेक्टर अवधेश शर्मा ने जिले वासियों से पौधारोपण के इस महाभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा है कि पौधारोपण कर न सिर्फ केवल हम पर्यावरण को बचायेंगे, बल्कि वानिकीकरण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के इस नेक अभियान से सभी जुड़ें। आप अपने परिजनों को लेकर माताजी के साथ भी सेल्फी लें और अभियान के अंतर्गत निर्धारित वेबसाइट पर भी चित्र अपलोड करें। इससे अन्य लोग भी प्रेरित होंगे।
इस अवसर पर प्रभारी वनमंडलाधिकारी गरवित गंगवाल, एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे सहित संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।



