मध्य प्रदेशहेल्थ
108 Ambulanc में गूंजी किलकारी: भोपाल लेकर जाते समय 3 बच्चों को दिया जन्म
रायसेन । शुक्रवार को रायसेन जिले गौहरगंज तहसील के गांव पिपलिया गोली निवासी ज्योति बाई को प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौहरगंज में भर्ती कराया गया। यहां पर प्रसूता की हालत बिगड़ने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया। मंडीदीप की 108 एंबुलेंस से इस प्रसूता को भोपाल सुल्तानिया हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में महिला का दर्द बढ़ गया। ऐसी स्थिति 108 एंबुलेंस के स्टाफ डॉक्टर संदीप मारण और पायलट सोनू बाल्मिक द्वारा एंबुलेंस के भीतर ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई, जिसमें महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा सुरक्षित होने के साथ स्वस्थ्य है। इसके बाद महिला को सुरक्षित सुल्तानिया अस्पताल लेकर जाकर भर्ती कराया गया है।



