मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री का नगर आगमन पर स्काउट गाइड और विद्यार्थियों ने किया स्वागत
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । दो अक्टूबर को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करने सीएम राइज स्कूल परिसर में प्रेस करते समय उनका काफिला स्काउट गाइड और विद्यार्थियों को देखकर रुक गया मुख्यमंत्री ने कार से नीचे उतरकर स्काउट गाइड और स्कूली छात्र- छात्राओं का हाल जाना इसी दौरान शाला प्राचार्य एम एल बघेले सहित शाला परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत का फूलमाला से भव्य स्वागत किया विद्यार्थियों ने सीएम राइज स्कूल के लिए भवन स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।



