मध्य प्रदेश
10 वी की छात्रा दीक्षा ने किया जिले में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल बरेली की सी.बी.एस.ई. शाखा में कक्षा 10 वी की छात्रा दीक्षा धाकड़ पुत्री गजेन्द्रसिंह धाकड़ को माध्यमिक शिक्षा मंडल म. प्र. में रायसेन जिला में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने पर छात्रा को 45,000 रूपये की “अभिनव स्कालरशिप” प्रदान की गई।
डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की इस पहल से विगत वर्षों में भी बच्चे लाभान्वित हुए हैं । संस्था का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करना है।
इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक कौशलेन्द्र रघुवंशी ने दीक्षा की प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं संकल्प लिया कि आगे भी हम मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करते रहेंगे।



