धार्मिकमध्य प्रदेश

151 दिन तक धर्म उपदेश देकर मुनि संघ कर गया विहार, 15 जून को हुआ था आगमन

सिलवानी । नगर में विराजमान आचार्य विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य व आचार्य आर्जव सागर महाराज के शिष्य मुनि विलोक सागर महाराज व मुनि विबोध सागर महाराज का सोमवार को अपरांह सियरमऊ के रास्ते विहार हो गया। मुनि संघ को नगर की सीमा तक छोड़ने के लिए बड़ी संख्या में समाजजन साथ चले। 15 जून को मुनि संघ का नगर में आगमन हुआ हुआ। यहां पर समाजजनो के आग्रह व गुरु के निर्देष पर मुनि संघ के द्वारा नगर में चातुर्मास कियागया । 152 दिन तक मुनि संघ के द्वारा नगर में विराजमान रह कर समाजजनो को धर्म उपदेष देकर ज्ञान की गंगा में गोते लगवाए गए। इस दौरान 10 लक्षण पर्व सहित मुनि संघ के सानिध्य में अनेक विधान व प्रतियोगिताए आयोजित की गई। मुनि संघ के नगर से विहार किए जाने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में समाजजन पार्श्वनाथ जिनालय पहुचें तथा मुनि संघ से कुछ दिन और रुकने तक शीत कालीन वाचना करने का इसे भी आग्रह किया, लेकिन विहार के लिए उठ चुके मुनि संघ के कदम समाजजनो के आग्रह पर भी नही थमें।

Related Articles

Back to top button