दसवीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा में 18,889 परीक्षार्थी हुए शामिल, 736 रहे गैर हाजिर
जिले भर में 86 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं एक भी नकल प्रकरण नहीं बना
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल द्वारा निर्धारित वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार से कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई है। पहले दिन शुक्रवार को हिंदी विषय का पेपर shanti पूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया जिले भर में 86 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं संपन्न हुई। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया ने बताया कि जिले भर में 86 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं संपन्न हुई ।कक्षा दसवीं के हिंदी विषय में 19,625 परीक्षार्थी दर्ज थे। जिसमें से 18,889 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए इसके अलावा 736 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे ।जिले भर के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी राठौरिया ने जिले भर के सभी परीक्षा केंद्र के केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो परीक्षा केंद्रों पर गाइडलाइन का पालन कराया जाए ।



