2 जून को कांग्रेस कार्यकर्ताओ में जोश भरने आ रहे है मप्र के पर्यवेक्षक सुभाष चोपड़ा

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, जीतू पटवारी, जिला प्रभारी कैलाश परमार तथा जिलाध्यक्ष देवेद्र पटेल भी रहेगें विशेष रुप से मौजूद।
शूुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
सिलवानी । सिलवानी नगर में 2 जून शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन की सफलता तथा अधिकाधिक संख्या मे कार्यकर्ताओ की उपस्थिति सुनिष्चित किए जाने के लिए कार्यक्रम की जानकारी से कार्यकर्ताओ को अवगत भी कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियो से अवगत करा कर भाजपा की कथनी व करनी का अंतर बताया जाएगा ।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खान ने बताया कि 2 जून को नगर के विश्वकर्मा गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिल भारतीय नेतृत्व के द्वारा नियुक्त किए गए मध्य प्रदेश के कांग्रेस पर्यवेक्षक सुभाष चोपड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कमलनाथ सरकार के पूर्व केबीनेट मंत्री जीतू पटवारी मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहेगें। इसके अतिरिक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल, उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल, प्रदेश कांग्रेश उपाध्यक्ष मुमताज खान, जिला प्रभारी कैलाष परमार भी विशेष रुप से मौजूद रहेगें ।
दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में सिलवानी विधान सभा क्षेत्र के समस्त मंडलम, सेक्टरो के अध्यक्ष, बीएलए, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, जिला, ब्लाक व नगर कांगेस के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षद आदि कार्यक्रम में शामिल होगें। कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के द्वारा कार्यकर्ताओ को कांगेस के कार्यक्रर्मो की जानकारी दी जाएगी तथा आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सक्रिय होने का जोश भरा जाएगा।
नवंबर माह में होने जा रहे विधान सभा चुनाव में फतह हासिल किए जाने को लेकर कांग्रेस के अखिल भारतीय व प्रदेष नेतृत्व के द्वारा विभिन्न कार्यक्रर्मो की रुप रेखा बनाए जाने के साथ ही प्रदेश में सरकार बनने पर नागरिको को बेहतर सुविधाए उपलब्ध कराए जाने की धोषणा की जा रही है। साथ ही कार्यकर्ताओ में जोश भरने का कार्य भी किया जा रहा है। नागरिको को भाजपा सरकार की कथनी व करनी का अंतर बताया जा रहा है।
काग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष संदीप शर्मा तथा नगर अध्यक्ष इमरान खान ने सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के समस्त आमंत्रित पदाधिकारियो तथा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह तय समय पर कार्यक्रम में आवश्यक रुप से शामिल हो।



