धार्मिकमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में 204 यात्री कामाख्या देवी ट्रेन से रवाना

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा के लिए ट्रेन बैतूल से बनकर दमोह रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर पहुंची. जहां दमोह से 200 यात्री बुधवार रात करीब 8:15 बजे रवाना हुए हैं. जो मां देवी के शानदार दर्शन करेंगे. केंद्रीय और मध्य प्रदेश द्वारा सभी यात्रियों को समस्त सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इसी को लेकर दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में दमोह डिप्टी कलेक्टर बृजेश सिंह ने जिले के चयनित तीर्थ यात्रियों को समय पर रेलवे स्टेशन पर बुलाकर उनका फूल माला से सम्मान, जलपान, नाश्ता और उनकी सारी व्यवस्थाएं कराकर यात्रा पर भेजा है. साथ ही उन्होंने बताया कि यात्रा ट्रेन 6 जनवरी को 3:50 पर वापस आएगी. सभी यात्रीगण विशेष ध्यानरखें. बता दे की दमोह जिले से करीब 200 यात्री और चार अनुरक्षक जिनमें पर्यवेक्षक धर्म सिंह परस्ते राजस्व निरीक्षक, अनुरक्षकों में शैलेंद्र ठाकुर पटवारी, वीर विक्रम अहिरवार पटवारी व दशरथ पटेल सचिव साथ में गए हुए हैं. जो उनकी देखभाल करेंगे। रवाना करते समय डिप्टी कलेक्टर बृजेश सिंह, रेल विभाग के प्रबंधक वाणिज्यि राजेश सहगल, पटवारी श्रीवास्तव के अलावा और भी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी कर्मचारियों, आरपीएफ थाना प्रभारी जेडी मिश्रा, एएसआई रघूनाथ दुबे व जीआरपी पुलिस विशेष रूप से मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button