यात्री बस पलटी, ड्राइवर की मौत, पांच रैफर, डेढ़ दर्जन घायल
सिलवानी । गुरुवार की शाम को सागर जिले के देवरी से बेगमगंज आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे घटना में बस चालक की बस के नीचे दब जाने से मौत हो गई। वही डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। बताया जाता हैं कि बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। और सभी को चोटे आई है, वही एक दर्जन से अधिक को गंभीर चोटे आई है। घायलों को एम्बुलेंसों से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी हॉस्पिटल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने सिलवानी पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरकोटी कंपनी की यात्री बस क्रमांक MP07 P 1434 सागर जिले के देवरी (महाराजपुर) से रायसेन जिले के बेगमगंज आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर टड़ा सियरमऊ मार्ग पर आमापानी पुलिया के पास सड़क पर तेज गति में होने बस चालक ने स्ट्रिंग से अपना नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस चालक बस के नीचे दब गया। जिसे जेसीबी की मदद से पुलिस और ग्रामीणों द्वारा निकाला गया। बताया जाता है कि सड़क पर गाय के आ जाने से बचाने के चक्कर में दर्दनाक हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम पीसी शाक्य, एसडीओपी अनिल सिंह मौर्य, थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी सहित प्रशासनिक अमला घटना स्थल और हॉस्पिटल पहुंचा और घायलों के इलाज की व्यवस्था में जुट गए। सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में 20 घायलों को लाया गया है। वही घटना की जानकारी मिलने पर प्रायवेट डॉक्टर टीआर साहू, डॉक्टर देवेन्द्र चौधरी सहित नगर के समाजसेवी घायलों की मदद के लिए आगे और इलाज कराने मदद की।
बस चालक की मौत, पांच रैफर
बस चालक जितेन्द्र विश्वकर्मा पिता नन्दलाल विश्वकर्मा उम्र 38 निवासी बेगमगंज की घटना स्थल पर मौत हो गई। बस चालक जितेन्द्र दो बेटी, और एक बेटा है।
वही पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रायसेन रैफर किया गया है। 15 घायलों का इलाज सिलवानी में किया जा रहा है।
घायलों में कविता पति बबलू उम्र 24 साल आमापानी कालोनी सिलवानी, बबलू आदिवासी उम्र 24 साल आमापानी कालोनी सिलवानी, तुलसीराम / भैयालाल उम्र 53 सुनेटी, कुसुमबाई/ लालवीर उम्र 56 साल सरियापानी, आशारानी / मुंशीराम उम्र 60 साल आलमपुर केसली, देवकी नंदा / रामदयाल उम्र 53 साल छिदले, मेघा राजपूत / मंगलसिंह उम्र 45 साल बाकोरी, तुलसीराम/ भैयालाल उम्र 53 साल सुनेटी, प्रेमरानी / गोविन्द उम्र 45 साल मेंहका, मुस्कान / मंगलसिंह उम्र 21 साल बाकोरी, रामकृष्ण / जयराम उम्र 28 साल जौहर, रामस्वरूप / राजाराम उम्र 31 साल खमखुआ, हृदेश / रेशम लाल उम्र 35 साल खमखुआ, श्यामरानी / लालवीर उम्र 55 साल सरियापानी, लक्ष्मीबाई / राजू उम्र 40 साल टड़ा पिपरिया, सृष्टि / रामकृष्ण उम्र 35 साल जौहर, दुर्गा उम्र 30 साल जौहर, रामचरण कुशवाहा उम्र 63 साल खैरी टपरा, बिट्टू मड़िया देवरी 19 साल, राजकुमार उम्र 30 साल तिनघरा, लोकेश उम्र 15 साल टड़ा पिपरिया, रुक्मिणी उम्र 14 साल टड़ा पिपरिया, रामसिंह उम्र 65 साल रतनहारी खैरी, देवकी नंदन विश्वकर्मा उम्र 14 साल देवरी बड़ी आदि प्रमुख है।



