मध्य प्रदेश

जन्मदिन के उपलक्ष्य में 24 घंटे का दुर्गा पाठ समापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ । फतेहपुर में भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में बहन प्राची कुशवाहा गुड़िया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। फतेहपुर के घनश्याम पिपारिया में आयोजक टीम प्रमुख मोहन कुशवाहा आयोजन का शुभारंभ समय दोपहर 12:30 बजे से दिनांक 17 दिसंबर 2024 से किया गया जिसका समापन समय व दिनांक 18 दिसम्बर 2024 शाम 12:30 बजे किया गया 24 घंटे तक अखंड मां का गुड़गान चलता रहा प्राची कुशवाहा के घर आंगन में आयोजन में भगवती मानव कल्याण संगठन के मंच संचालन रामलाल कुशवाहा द्वारा किया समस्त कार्यकर्ताओं सहित ग्राम वासियों की उपस्थिति रही एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी टीम प्रमुख बबलु नायक द्वारा संगठन की विचारधारा से अवगत कराया गया जिसमें बताया गया यदि वास्तव में अपने बच्चों को चेतनावान बनाना है तो अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहिए जैसे अच्छी शिक्षा अच्छे संस्कार और किसी भी धर्म से जोड़ देना चाहिए और भी बिचारधारा बतलाई गई संगठन के अधिकारियों द्वारा एवं आयोजन में संगठन ग्राम वासी नाते रिश्तेदार सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे वहीं अंत में संगठन द्वारा निशुल्क शक्ति जल एवं प्रसाद वितरण किया गया आयोजन में आएं हुएं सभी लोगों का आभार व्यक्त मोहन कुशवाहा द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button