मध्य प्रदेश

श्री बालाजी मंदिर में 24 घंटे का श्रीरामचरितमानस पाठ प्रारंभ, प्रभातफेरी में बैंड बाजे के साथ निकले श्रद्धालु

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिलौंडी स्थित श्री बाला जी मंदिर में 24 घंटे का श्रीरामचरितमानस पाठ मंगलवार को प्रभातफेरी, पूजन-अर्चन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धापूर्वक प्रारंभ हुआ । सुबह श्री बाला जी मंदिर से बैंड-बाजे के साथ प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे गांव का भ्रमण करते हुए विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की ।
इस अवसर पर मुख्य यजमान रतिराम श्रीवास, जमुना बाई श्रीवास, दुर्गा प्रसाद श्रीवास एवं संतोष श्रीवास ने श्रीरामचरितमानस को सिर पर धारण कर गांव की परिक्रमा की । प्रभातफेरी के उपरांत श्री बाला जी मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया गया ।
धार्मिक आयोजन में गांव के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्तिभाव से श्रीरामचरितमानस का सामूहिक पाठ एवं भजन-कीर्तन किया ।
आयोजन का समापन 5 अगस्त को हवन, पूजन-अर्चन एवं पूर्णाहुति के साथ होगा ।
इस दौरान मुख्य यजमान रतिराम श्रीवास, जमुना बाई श्रीवास, दुर्गा प्रसाद श्रीवास, संतोष श्रीवास, मुकेश श्रीवास, द्वारका प्रसाद श्रीवास, अजय श्रीवास, सुशील श्रीवास, अनिकेत श्रीवास, सुमित श्रीवास, विजय तिवारी, बालमुकुंद चोबे, रमेश राय सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button