धार्मिक

25 मार्च 2023: चैत्र विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त, मंत्र, महत्व और पूजा की विधि

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
🙏🏻Զเधे👣Զเधे🙏🏻

💎 25 मार्च 2023: चैत्र विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त, मंत्र, महत्व और पूजा की विधि
👉🏻 25 मार्च 2023, शनिवार को चैत्र विनायक चतुर्थी है पर इस बार भद्रा का साया पड़ रहा है। आइए नोट करें डेट, मुहूर्त, भद्रा काल समय
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन भगवान गणपति को समर्पित विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। चैत्र माह की विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व है, क्योंकि इस व्रत में विघ्नहर्ता की पूजा के साथ मां दुर्गा की चौथी शक्ति मां कूष्मांडा की आराधना भी की जाती है। इस दिन गौरी पुत्र गणेश जी की पूजा से हर कार्य में सफलता मिलती है और धन सुख, समृद्धि, संतान सब मिलते हैं। घर आंगन में खुशियों का आगमन होता है। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से चैत्र माह की विनायक चतुर्थी की डेट, मुहूर्त और महत्व.
🧾 चैत्र विनायक चतुर्थी 2023 डेट
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी 25 मार्च 2023, शनिवार को है। विनायक चतुर्थी पर चंद्र दर्शन वर्जित माना गया है। इस दिन जो भी भक्त भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा करता है उसे बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है, वाणी का दोष दूर होता है।
⚛️ चैत्र विनायक चतुर्थी 2023 मुहूर्त
🔸 पंचांग अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 24 मार्च 2023 शुक्रवार को शाम 04 बजकर 59 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 25 मार्च 2023 शनिवार को शाम 04 बजकर 23 मिनट तक है।
🔸 गणपति की पूजा का समय – सुबह 11 बजकर 14 – दोपहर 01.41 (25 मार्च 2023)
🌖 चंद्रोदय समय – सुबह 08 बजकर 31 (शुक्ल पक्ष का चंद्रमा सुबह उदित होता है, इस दिन चंद्रमा के दर्शन न करें)
🫵🏻 विनायक चतुर्थी को न देखें चंद्रमा
विनायक चतुर्थी के दिन चंद्रमा देखने की मनाही होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चतुर्थी के दिन भगवान कृष्ण से चंद्रमा के दर्श कर लिया था। जिसके कारण उनके ऊपर मणि चोरा का आरोप लगा था। इसी के कारण माना जाता है कि गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा के दर्शन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button