क्राइममध्य प्रदेश

26 लीटर अवैध शराब, हाथ भट्टी जब्त कर नष्ट किया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
पुलिस अधीक्षक कटनी के आदेशानुसार चलाए जा रहे जिले में अवैध शराब बिक्री के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अवैध शराब बिक्री के रोकथाम के लिए अभियान के चलाया जा रहा है। एसडीओपी मोनिका तिवारी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमरियापान गणेश विश्वकर्मा द्वारा अपने थाना स्टाफ के साथ क्षेत्र में अवैध शराब बनाने बेचने वालों के अड्डों पर दबिश दी गई । ग्राम मुरवारी में कनछेदी लाल कलार के कब्जे से 5 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ की कच्ची शराब एवं बाल गोविंद लोधी निवासी मुरवारी के कब्जे से 5 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ की कच्ची शराब तथा ग्राम अमकुही में राजा बाबू कोल के कब्जे से 6 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा बार गांव मैं श्रीमती विमला कुम्हार के कब्जे से 5 लीटर तथा ग्राम परसेल निवासी गोलू उर्फ धन कुमार बर्मन के कब्जे से 5 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ की कच्ची शराब जुमला 26 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ की कच्ची शराब कीमती ₹5000 की जप्त की गई है तथा गोलू उर्फ धन कुमार बर्मन जो परसेल में हर नदी के किनारे टपरिया बना कर अवैध शराब बनाता था उसकी टपरिया से करीब डेढ़ कुंटल महुआ डिब्बों से निकलवा कर नष्ट कराया गया । जिसकी कीमत लगभग ₹3000 है उक्त कार्यवाही अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान की गई है। थाना प्रभारी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री के लिए टीम गठित कर थाना क्षेत्र में अलग अलग जगह पर दबिश देकर चार आरोपियों से 22 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ की कच्ची शराब जब्त कर जिसकी कीमत 4400 रूपये की गई है ।

Related Articles

Back to top button