मध्य प्रदेश

बेटियां समझदार होगी और अपने अधिकारों को समझें, तो निश्चित ही हमारा घर परिवार समाज व देश विकास करेगा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान, कटनी ।
किड्स केयर हायर सेकेण्डरी स्कूल कटनी मेंं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सेवाभावी समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी द्वारा अंतरराष्टीय महिला दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया । मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्यामाचरण उपाध्याय के मार्गदर्शन में जिला न्यायाधीश/सचिव दिनेश कुमार नोटिया के दिशा-निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस पर विशेष बेटियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु सेवाभावी समाजसेवी व पीएलव्ही एवं अधिवक्ता श्रीमती अंजूरेखा तिवारी द्वारा उपस्थित सभी छात्राओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को लेकर ईमानदारी निष्ठा व विश्वास के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। महिलाओं बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने व समाज के विकास व्यवस्था में बदलाव लाने हेतु बेटियों को कहा कि यदि हमारी बेटियां समझदार होगी तो हमारा घर परिवार समाज व देश अवश्य विकास करेगा शिक्षा क्षेत्र की मुख्य धारा से जोड़कर सामाजिक समरसता मानवता जनहित में कार्य करने हेतु प्रेरित और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के तहत हेल्पलाइन नंबर 15100, महिला उत्पीडन घरेलू हिंसा अधिनियम से संबंधित जानकारी प्रदान की।
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी व अधिवक्ता सत्येन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा बेटियों को विभिन्न कठिन परिस्थितियों में हिम्मत व डटकर सामना करते हुए आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्राचार्य धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता डारेक्टर श्रीमती ममता खरे ने बेटियों को बचाने संबंधी जानकारी देते हुए उन्हें अपने जीवन को सुरक्षित रखने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान विशेष सराहनीय सहयोग विद्यालय शिक्षक शैलेन्द्र जोशी, शिक्षिका राखी मसीह, सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्रों की गरिमामय उपस्थिति में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने व सुरक्षित रखने हेतु जिला विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button