30 समाजसेवियों ने किया रक्तदान, कहा- जरूरतमंद की जान बचाने के लिए हमेशा रहेंगे तैयार

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मानव सेवा के संकल्प के साथ गुरुवार को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वर संगीत एवं स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर के युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 30 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम प्रियंका भलावि एवं विशिष्ट अतिथि एसडीओपी सोनाली गुप्ता रहीं। अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन सिंह तोमर ने की। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर, रेखा ठाकुर, विक्रम सिंह ठाकुर, पवन दुबे, भरत सिंह, सुनील सोनी, राजेश्वरी तोमर, सुषमा तोमर और मनमोहन सिंह तोमर ने अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
शिविर के दौरान रक्तदाताओं को अतिथियों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। समय पर उपलब्ध रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
शिविर में रोहित सोनी, बासु वाल्मीकि, प्रकाश राजपूत, पवन दुबे, सचिन कुमार सेन, सिद्धार्थ भाईजी, दिव्यांश मुनोट, सतीश शर्मा, धन सिंह लोधी, अंकुर श्रीवास्तव, आशीष कुमार पटेल, श्रीमती अनीता, अजब सिंह लोधी, सुनील यादव, सुनील कुमार सोनी, भगत सिंह लोधी, लोकेश शर्मा, जय सिंह, प्रणव प्रताप सिंह (अप्पू), मनमोहन सिंह तोमर, मनोज साहू, कृष्णा मिश्रा, राहुल तिवारी, बृजेश लोधी, राहुल अहिरवार सहित अन्य समाजसेवियों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय वरीयता प्राप्त खिलाड़ी विक्रम सिंह ठाकुर ने किया। अंत में पवन दुबे ने अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



