क्राइम

40 वर्षीय युवा ने घर में लगाई फांसी, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच पड़ताल

मौत का कारण अज्ञात, नेशनल हाईवे 30 एम्बुलेंस सेवा में रहा पदस्थ
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर के वार्ड क्रमांक 11 रेस्ट हाऊस के पीछे स्टेट बैंक कालोनी निवासी ऋषि विश्वकर्मा पिता शंकरलाल विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाने से युवक की मौत हो गई ।
सिहोरा थाना प्रभारी विपिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को दोपहर 1:30 सिहोरा निवासी ऋषि विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष ने अपने घर में अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली थी। घटना की परिवार वालों ने इसकी जानकारी सिहोरा थाना पुलिस को सूचना दी गई । सिहोरा जॉच प्रभारी उमलेश तिवारी उप निरीक्षक तत्काल घटना स्थल पहुंचे। जहा युवक बंद कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। पंचनामा कार्यवाही करते हुए युवक को सिहोरा सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है जिसका रविवार की सुबह पोस्टमार्टम किया जायेगा। युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई है जांच पड़ताल होने के बाद ही पता चल पायेगा। ऋषि विश्वकर्मा शिक्षक हरीश विश्वकर्मा के भाई थे। पोस्टमॉर्टम होने के बाद इनका अंतिम संस्कार रविवार को 11 बजे बाबताल मुक्ति धाम सिहोरा में किया जायेगा।
इस घटित हुई घटना से जहा परिवार दुखी हैं वही क्षेत्र में रहने वाले मित्रों को इस मामले की जानकारी मिलते ही काफी दुःख व्याप्त किया।

Related Articles

Back to top button