56 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी शहपुरा पुलिस की गिरफ्त में, प्रकरण दर्ज

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । शहपुरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने, पुलिस कप्तान के निर्देश पर क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही थी।
शहपुरा थाना प्रभारी एस.एल. वर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि रामघाट पिपरिया गांव का सुखराम मल्लाह अपने घर की परछी में अवैध शराब रखा है जो बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा है सूचना पर बताये स्थान पर दबिश दी गई जहा एक व्यक्ति खडा दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुखराम मल्लाह उम्र 38 वर्ष निवासी रामघाट पिपरिया बताया। तलाशी लेने पर घर की परछी में चार डिब्बों में 56 लीटर कच्ची शराब भरी मिली जिसकी कीमत लगभग 5600 रूपये बताई जा रही है जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक तुलसीराम गोलिया, आरक्षक दीपक घारू, विजय बरकड़े की सराहनीय भूमिका रही।



