मध्य प्रदेश

6 जिलों के कलेक्टर बदले, किए 12 आईएएस के स्थानांतरण

सुधीर कुमार कोचर को दमोह कलेक्टर
ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
भोपाल । लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रदेश सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।
सरकार ने दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल को जॉइंट कंट्रोलर फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय को कर्मचारी चयन मंडल का संचालक बनाया है।
रतलाम कलेक्टर भास्कर लक्षकार को राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का एमडी बनाया है। विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को राज्यपाल का अपर सचिव बनाया है। वहीं, राज्यपाल के उपसचिव स्वरोचिष सोमवंशी को सीधी जिले का कलेक्टर बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव धरणेन्द्र जैन को उमरिया कलेक्टर बनाया है। अपर आयुक्त राजस्व उज्जैन संभाग राजेश बाथम को रतलाम कलेक्टर बनाया है।
नीमच अपर कलेक्टर नेहा मीणा झाबुआ की कलेक्टर होंगी। कलेक्टर झाबुआ तन्वी हुड्डा अब मप्र वित्त निगम इंदौर में एमडी होंगी। कलेक्टर उमरिया बुद्धेश वैद्य को विदिशा कलेक्टर, उप सचिव मुख्यमंत्री सुधीर कुमार कोचर को दमोह कलेक्टर बनाया गया है। भिंड जिला पंचायत मनोज सरियाम अपर आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं भोपाल बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button