मध्य प्रदेश
65 किलोमीटर दौड़ तयकर देवरी से बरेली पहुंचा युवक, जगह जगह हुआ स्वागत
बरेली | सोमवार को देवरी तहसील के ग्राम खेरे पिपरिया से 65 किलोमीटर की दौड़ करते हुए युवक बरेली पहुंचा। 18 साल का युवा कै हौसले को देखकर जगह-जगह स्वागत सम्मान किया गया।
एसडीएम कार्यालय में एसडीएम प्रमोद गुर्जर, एसडीओपी राजीव जांगले, उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, बरेली नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, बरेली लायंस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप धारीवाल, महेंद्र रघुवंशी ने शाल श्रीफल एवं नगद राशि देकर विवेक कुमार लोधी का स्वागत सम्मान किया। विवेक कुमार लोधी के उत्साहवर्धन मार्गदर्शन में देवरी के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अवधेश कुमार गुप्ता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार लोधी, दुर्गेश तिवारी की मुख्य भूमिका रही।



