मध्य प्रदेश

68 लाख से अधिक लागत के सीसी एवं वीटी रोड निर्माण का किया भूमि पूजन

नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद और सीएमओ आदि हुए शामिल
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले निर्माण कार्यों के भूमि पूजन की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष एवं परिषद के पार्षदों द्वारा शुरू कर दी गई है प्रथम दिवस कायाकल्प योजना के तहत पांच वार्डों में करीब 68 लाख तीस हजार लागत के सीसी रोड एवं बीटी रोड का भूमि पूजन विधि विधान के साथ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, पार्षदगण अकरम पटेल, जफर शाह, अजय जाट, प्रवीण जैन, शाकिर मंसूरी, अजय जैन अहमद अली, राजीव दुबे, रवि राज, बृजेश लोधी, गुलाब रजक, राजेश यादव, लोकराज ठाकुर, महेश साहू, ओमकार यादव एवं नगर पालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा, साकेत भार्गव, शिवप्रसाद आदि द्वारा किया गया। वार्ड क्रमांक 3 में महेन्द्र सिह ठाकुर से मैन रोड आंगनबाड़ी तक मंगल भवन लेते हुए सीसी रोड लागत राशि 16 लाख 80 हजार, वार्ड पांच और आठ के मध्य सागर भोपाल रोड से मेन मार्केट तक वी-टी-रोड लागत राशि 25.78 लाख। वार्ड चार भोपाल सागर हाइवे स्थित सागर मल की पुलिया से कंजी कुआ मंदिर एवं फिल्टर प्लांट होते हुए सागर हाइवे तक वीटी रोड लागत राशि 15.57 लाख रुपए। वार्ड 4 व 11 के मध्य में आमोल प्रजापति के घर से मुख्य मार्ग की तरफ भोपाल सागर रोड श्रीराम होटल तक, शासकीय आगनबाडी भवन होते हुए वीटी रोड लागत राशि 10.15 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया है 15 मार्च को भी विभिन्न वार्डों में भूमि पूजन किए जाना है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में संबंधित वार्डों में क्षेत्र के निवासी भी शामिल हुए जहां पंडित जी द्वारा धार्मिक मंत्रों के उच्चारण के बीच पूजा उपरांत भूमि पूजन किया गया।

Related Articles

Back to top button