7 जून को कस्वा बम्होरी में मुख्यमंत्री का आगमन, कलेक्टर, एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
प्रशानिक अमले को व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । सिलवानी तहसील के कस्वा बम्होरी में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 7 जून को एक दिवसीय दौरे पर कस्वा बम्होरी मे आगमन है। मुख्यमंत्री लाडली बहना एवं महिला सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को रायसेन जिला कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकास कुमार शाहवाल ने प्रशासनिक अमले के साथ कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यापक तैयारियों पर चर्चा की और उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष, ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ अंजू भदौरिया, एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, एसडीओपी राजेश तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलम रैकवार, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मदनगोपाल वर्मा, पंकज आचार्य, लक्ष्मण लोधी, मलखान पटेल, मिथुन लोधी, सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।



