मध्य प्रदेश

7 मजदूर निकाले गये, 2 अभी भी फंसे स्लीमनाबाद में अंडर ग्राउंड टनल निर्माण में कांक्रीट स्लैब धंसा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान, कटनी।
शनिवार की देर शाम स्लीमनाबाद के नजदीक बरगी नहर परियोजना अंतर्गत अंडरग्राउण्ड टनल निर्माण कार्य के दौरान कांक्रीट का स्लेब गिरने से 9 मजदूर उसमें फंस गये थे। जिसकी सूचना मिलने पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन तत्काल मौके पर पहुंचे।
इस दौरान बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डे भी मौका स्थल पर मौजूद मौजूद रहे। वहीं मौके पर एनवीडी की रेस्क्यू टीम द्वारा बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। जिसमें रविवार देर रात तक 7 मजदूर निकाले जा चुके है। वहीं 2 मजदूर अभी भी फंसे हुये है। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घटना के संबंध में जानकारी ली और मजदूरों को सुरक्षित निकालने हर संभव प्रयास करने के निर्देश प्रशासनिक अमले को दिये।
बचाव एवं राहत कार्य में पुलिस, एनवीडीए, होमगार्ड की जुटी रहीं। इसके साथ ही एसडीईआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू कार्य के लिये कटनी पहुंची और बचाव कार्य उनके द्वारा प्रारंभ किया गया। इस ऑपरेशन में देर रात 2 और मजदूरों को भी मलवे से निकालने में टीम ने सफ लता हासिल की। जिसके बाद रविवार की प्रात: तक अन्य दो मजदूरों को भी सकुशल मलवे से निकाल लिया गया। रविवार की शाम तक 9 में से 7 मजदूरों को सकुशल निकाल कर उन्हें चिकित्सीय उपचार के के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर सभी का उपचार किया गया है। इस घटना में शेष 2 मजदूरों के बचाव कार्य के लिये एनडीआरएफ के साथ ही एसडीआरएफ, एनवीडी, तथा पुलिस की टीम मौके पर लगातार कार्य में जुटी हुई है।
इस घटना की सूचना पर आईजी जबलपुर अजीत जोगा, डीआईजी जबलपुर, सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे, अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, एएसपी मनोज केडिया सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button