आदर्श हरियाली अभियान के तहत पौधारोपण
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। आदर्श हरियाली अभियान के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला खिरका टोला साईंखेड़ा में पौधारोपण किया गया जिसमें डॉ महेंद्र बसेड़िया, जेपी रजक सीएमओ नगर परिषद साईंखेड़ा धर्मेंद्र वर्मा प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय साईंखेड़ा पंडित राजेंद्र दुबे संचालक मंडल आदर्श विद्यापीठ साईंखेड़ा के द्वारा 4 पौधों का रोपण किया गया । इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षक पंडित रामस्वरूप बसेड़िया, पंडित रामस्वरूप शर्मा, श्रीमती प्रभा वर्मा, श्रीमती सुषमा तिवारी, आदर्श संचालक मंडल से अजय शंकर तिवारी, मनोज कुमार राजपूत, सर्व ब्राह्मण सभा साईंखेड़ा के नगर अध्यक्ष अनुराग शर्मा, मीडिया प्रभारी पत्रकार कमलेश अवधिया ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। हरियाली अभियान के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला में 35 पौधों का लक्ष्य रखा गया है अब तक 10 पौधों का रोपण हो चुका है अगले पौधारोपण के लिए सीएमओ प्रदीप रजक ने 11 ट्री गार्ड आदर्श हरियाली अभियान को प्रदान किए, डॉ महेश बसेड़िया ने हरियाली अभियान की खुलकर प्रशंसा की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया आदर्श हरियाली अभियान की टीम ने पर्यावरण के प्रति संरक्षण के अपने संकल्प को पुनः दोहराया ।



