तापमान बढ़ने से राहत:दो दिनों तक राहत के बाद उत्तर भारत में बर्फबारी से फिर बढ़ेगी सर्दी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन शहर सहित जिलेभर में मौसम के मिजाज कभी दिन में गर्म तो रात में कड़कड़ाती ठंड जैसे हालात बने हुए हैं। दो दिनों तक राहत के बाद एक बार फिर अलाव तापने की नौबत आ सकती है।
फिर बदलाव आएगा तापमान में…..
उत्तर भारत में बर्फबारी की वजह से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर का कहना है कि दो दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 4 और 5 फरवरी को फिर से बादल, बारिश और ओले गिरने की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर से वातावरण में ठंडक घुल सकती है। रायसेन जिले में मौसम विभाग ने बदलाव की बात कही है।
पिछले चार दिनों से मौसम में बढ़ रही गर्मी के कारण मंगलवार को राहत भरी सुबह रही है। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री, जबकि न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 27 जनवरी से अधिकतम तापमान में 6 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान में सोमवार को उछाल आया। ऐसे में मौसम खुला रहने के ही आसार है। इससे रात का तापमान भी बढ़ेगा। हालांकि 25 फरवरी के बाद इसके ठंडक बढ़ाने वाले संकेत थे, लेकिन इसमें बदलाव आ गया है।
इस सप्ताह फिर बदलेगा मौसम….
मौसम केंद्र रायसेन के मौसम वैज्ञानिक डॉ. तोमर के मुताबिक अगले दो दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि 4 व 5 फरवरी को इसके फिर से बिगड़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को हिमपात की लहर और उत्तर भारत मे बर्फबारी की वजह से एक बार फिर मौसम यहां ठंडक भरा हो सकता है। मौसम विभाग ने 30 जनवरी को जिला मुख्यालय रायसेन सहित जिले के अन्य इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया था।मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी बदल गया है। दो फरवरी को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने पर मप्र में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के संकेत दिए गए थे।


