सीएमएचओ गैर जिम्मेदाराना बयान, महिलाओं के साथ घटित हुई घटनाओं को बताया छोटी मोटी घटना
रायसेन। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खत्री का बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बयान दिया । स्वास्थ्य मंत्री की विधानसभा क्षेत्र में उनके विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी है डॉ दिनेश खत्री। जिला अस्पताल में महिलाओं के साथ घटित हुई घटनाओं को बताया छोटी मोटी घटना, महिलाओं के सम्मान के बारे में जब प्रश्न किया गया तो डॉक्टर दिनेश खत्री ने कहा छोटी-छोटी घटनाएं है होती रहती हैं।
क्या महिलाओं के सम्मान से बढ़कर हो गए है सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कहते है कि महिलाओं का अपमान बर्दास्त नही किया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री जी जरा इस और भी ध्यान दीजिए कि क्या कह गये आपके प्रिय अधिकारी।
क्या अभी भी इनको बचाते रहेंगे आप या महिलाओं के सम्मान के लिये होगी इन पर कोई कार्यबाही।
कल महिला के साथ घटित हुई घटना के विरोध में आज कांग्रेस ने जिला अस्पताल परिसर में दिया था धरना प्रदर्शन और दिया था सीएमएचओ को ज्ञापन। मीडिया से मुखातिब होते हुए दिया गैर जिम्मेदाराना बयान। सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री के इस बयान से महिलाओं में भी आक्रोश।



