मध्य प्रदेशहेल्थ
तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं संक्रमित : कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर मशीन मिलेंगी, 22 पॉजिटिव मिले
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए आरटीपीसीआर मशीन जिला अस्पताल को मिलने वाली है। जिससे कोरोना की जांच के साथ ही इस मशीन से अन्य प्रकार की जांचे भी की जा सकेंगी। वहीं जिले में 22 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनके साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4032 पर पहुंच गई है। जबकि 54 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब सिर्फ 176 एक्टिव मरीज है। जो घरों पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। जिले में संक्रमण दर घटकर 3.81 पर आ गई है, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 97.18 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला अस्तपाल के सिविल सर्जन डॉ. एके शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल के लिए आरटीपीसीआर मशीन मिल रही है, जिसके आने के बाद अस्पताल में ही कोरोना की जांच हो सकेगी। साथ ही इस मशीन से अन्य वायरस की जांच भी कराई जा सकेगी।



