धार्मिकमध्य प्रदेश
दुर्गा जी एवं ज्वारों का विसर्जन चल समारोह निकाला गया
सिलवानी। नगर के वार्ड 1 आमापानी कॉलोनी में मंगलवार की शाम को दुर्गा प्रतिमा और ज्वारों के विसर्जन चल समारोह धूमधाम मृदंग, नगाड़ो के साथ निकाला गया।
सिलवानी नगर के वार्ड क्रमांक 1 आमापानी कॉलोनी से नवरात्रि की तृतीया को देवी दुर्गा की प्रतिमा एवं ज्वारों, घट स्थापना की गई थी। मंगलवार को हवन, पूर्णाहुति, कन्याभोज भंडारे के बाद विसर्जन हेतु चल समारोह निकाला गया। ट्राली में दुर्गा प्रतिमा के साथ डीजे, ढोल मृदंग के साथ देवी गीतों की लय पर माता रानी के जयघोष के बीच श्रद्धा और विश्वास के बीच का जगह-जगह रंगोली चौक बनाकर धूप दीप फल फूल नारियल से स्वागत किया गया। पण्डा माता के बाना को गाल में छेद कर चल रहे थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं सम्मिलित हुए।



