धार्मिकमध्य प्रदेश

श्रीराम महायज्ञ एवं कलशारोहण की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

सिलवानी। श्रीराम मंदिर जमुनिया पुरा सिलवानी श्रीराम महायज्ञ एवं कलशारोहण की विशाल शोभायात्रा श्री राम जानकी मंदिर जमुनियपुरा से प्रारम्भ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर बजरंग चौराहे पर पहुंची। वहाँ से पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। शोभायात्रा में ट्राली में मन्दिर का पीतल का कलश एव ध्वजा को रखा गया था। श्रद्धालुओं ने नगर में जगह जगह कलश एव ध्वजा की पूजा अर्चना की। एवं फूल बरसाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में समाज जनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शोभायात्रा में यज्ञ के यजमान एवं बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे तो वहीं युवक डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे।

Related Articles

Back to top button