मध्य प्रदेश

घरेलू सिलेंडर ने दिया उपभोक्ताओं को झटका:14 किलो वाले सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े; 1012 से बढ़कर 1062 रुपये हुए दाम

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
सिलेंडर के दामों ने एक बार फिर उपभोक्ताओं को झटका लगा है। शादियों के सीजन में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाये गए हैं। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर पर 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं रसोई गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ सकता है। बाजार में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
जिले में 14.2 किलो का सिलेंडर 1012 रुपये में मिल रहा था। देर रात बढ़ाये गए दाम के बाद अब गैस सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़ गए हैं। गैस एजेंसी संचालक मोहन लाल ललवानी नरेश शर्मा ,संजीत सिंह जाट, अमन जाट ने बताया कि रायसेन जिले में अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1062 रुपये हो गयी है। जिले में सिलेंडर की कीमत रायसेन में भोपाल, इंदौर और जबलपुर से भी ज्यादा हो गयी है। वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 2518 रुपये प्रति सिलेंडर है। 1 मई को ही व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 100 रुपये बढ़ाये गए थे।
निजी सिलेंडर ज्यादा सस्ता….
जिले में व्यावसायिक गैस सिलेंडर के मामले में भी पशोपेश की स्थिति बनी हुई है। सरकारी सिलेंडर से कम कीमत निजी सिलेंडर की हो गई है। 19 किलो वाला निजी कंपनियों का सिलेंडर सरकारी सिलेंडर से 200-300 रुपया कम में मिल रहा है। ऐसे में व्यावसायिक सिलेंडर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं का रुझान निजी कंपनियों की ओर बढ़ रहा है। जिले के एक गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि सरकारी कंपनियां सिलेंडर में LPG देती हैं। निजी कंपनियों के सिलेंडर में प्रोपेन और पेंटेन का मिश्रण होता है। इसलिए यह सिलेंडर भारी होता है, जिस वजह से सिलेंडर की कीमत सरकारी सिलेंडर से 200-300 रुपये कम होती है।

Related Articles

Back to top button