मध्य प्रदेश

अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी उत्कृष्ट कार्यों हेतु भारत माता अभिनंदन सम्मान समारोह में हुई सम्मानित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l
सम्पूर्ण भारतवर्ष में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्लेयर गोल्ड मैंडलिस्ट हरियाणा भिवानी प्रधान कार्यालय संगठन के संस्थापक डॉ राजवीर श्योरान के मार्गदर्शन में एक भारत श्रेष्ठ भारत आनलाइन क्विज प्रतियोगिता विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राज्यों एवं जिला सहित अन्य समाजसेवियों मातृशक्तियों बुद्धिजीवियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया l और उन्हें उत्कृष्ट कार्यों हेतु भारत माता अभिनंदन सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम में भारत माता का वीर सपूत जांबाज सिपाही डॉ राजबीर श्योरान के करकमलों द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया़। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत सरकार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होल्डर एवं ब्रांड एम्बेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय संरक्षक डॉ प्रशांत गायकवाड़, भारत माता अभिनंदन संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता पुरूषोत्तम दास मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन महासचिव मंजू मितल, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल ऋतु गर्ग सहित अन्य राज्यों के जनप्रतिनिधियों प्रारंभ किया गया l तत्पश्चात सभी सम्मानित बुद्धिजीवियों एवं प्रबुद्धजनों सहित सभी पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों मातृशक्तियों का भव्य आत्मीय स्वागत वंदन भारत माता अभिनंदन सम्मान प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया l इसी संदर्भ में कटनी जिले की अग्रणी सामाजिक संस्था सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जाकर गरीब बेसहारा अनाथ बच्चों एवं महिलाओं व बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने व शिक्षा के क्षेत्र में जोड़ने हेतु सृतत प्रयास,जल वन भूमि जीव जंतु सहित पर्यावरण संरक्षण बचाने एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के तहत विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को कानूनी बारीकियों से अवगत कराते हुए उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 15100 पर कॉल कर नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों हेतु सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी भारत माता अभिनंदन सम्मान प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों ने समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा ऐसे ही नेक सराहनीय कार्य करते रहने की अपेक्षा की गई है l आयोजित कार्यक्रम में सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु कटनी जिले का नाम दूसरे राज्यों में सामाजिक समरसता समभाव आपसी मतभेदों को भुलाकर केवल अनेकता में एकता का संदेश देने हेतु उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति मध्यप्रदेश कटनी प्रदेश सहित सभी पदाधिकारियों ने मिलकर समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों हेतु भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button