मध्य प्रदेश

एक व्यक्ति की चलती ट्रेन से गिरने से मौत, साँची पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
रायसेन जिले के सांची थाना क्षेत्र के तहत रविवार को सांची रेल स्टेशन के करोदिया रेल फाटक डाउन मिडिल खंबा नंबर 878/08 से 878/10 के बीच में एक अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 70 से 75 वर्ष किसी ट्रेन से रात्रि में गिर कर मृत्यु हो गई है ।मृतक का रंग सांवला लंबाई 5,3 फिट भगवा कुर्ता, सफेद धोती, गुलाबी रंग की तोलिया रुमाल मिला है । प्रथम दृष्टया में देखकर ऐसा लगता है मृतक जय गुरुदेव संस्था से जुड़ा हुआ है ।अज्ञात मृतक की जेब से एक पर्चा बाबा जयगुरुदेव रोगन तक संस्थान उज्जैन मक्सी रोड मिला है। अगर किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी मिलती है तो थाना प्रभारी सांची अमर निगम मोबाइल नंबर 7049139478 पर संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button