मध्य प्रदेश

शिवकुमार रघुवंशी बने एम.पी.वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष

सिलवानी। एम.पी.वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन की ब्लाक सिलवानी की बैठक का आयोजन श्री हनुमान मंदिर सौजनीधाम प्रांगण में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से शिवकुमार रघुवंशी को एम.पी.वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन सिलवानी का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में एम.पी.वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष जगदीश जोशी, जिला महासचिव दिनेश चौरसिया की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में पुरानी इकाई को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्रपाल यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। शिवकुमार रघुवंशी को ब्लाक अध्यक्ष बनने पर फूल माला पहनाकर शुभकामनायें दी गई एवं कार्यकारिणी गठन के लिए ब्लाक अध्यक्ष को अधिकृत करते हुए जिला समिति से अनुमोदन के बाद घोषणा की जावेगी। बैठक में बताया कि आगामी 12 जून को भोपाल के नर्मदीय भवन में एम.पी.वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन का प्रांतीय अधिवेशन सुनिष्चित है। इस अधिवेशन में पूरे प्रदेश से यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मिलित होगे। बैठक के उपरांत सहभोज कार्यक्रम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गजेन्द्र गुप्ता, फेज खान, शुभम साहू, केदारसिंह रघुवंशी, फईम मंसूरी, चरणसिंह लोधी, मदन वर्मा, तारकेष्वर शर्मा, ब्रजेश रघुवंशी सहित राष्टीय किसान मजदूर महासंघ के मनमोहनसिंह, बालमुकुन्द रघुवंशी, सियाराम रघुवंशी, मुन्ना करेले, महेन्द्रसिंह, देवेन्द्रसिंह, के.बी. गौर, ओम पटेल दीनानाथ श्रीवास्तव, संतोष रघुवंशी आदि ने उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button