जनपद पंचायत सदस्य पद हेतु 11 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए

सरंपच पद के लिए 36 तथा पंच पद के लिए 15 नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए
रायसेन । त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2022 के तहत पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र 30 मई से लिए जा रहे हैं। दिनांक 01 जून को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। जिले में जनपद पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन हेतु 01 जून को 11 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। इनमें बाड़ी जनपद में 01, सिलवानी जनपद में 01, बेगमगंज जनपद में 01, सॉची जनपद में 02 तथा औबेदुल्लागंज जनपद में 06 अभ्यर्थियों द्वारा जनपद सदस्य पद हेतु नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।
इसी प्रकार जिले में 01 जून को सरपंच पद हेतु कुल 36 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। इनमें बाड़ी जनपद के तहत 05, सिलवानी जनपद के तहत 05, गैरतगंज जनपद के तहत 02, बेगमगंज जनपद के तहत 04, सॉची जनपद के तहत 14 तथा औबेदुल्लागंज जनपद के तहत 06 अभ्यर्थियों द्वारा सरंपच पद हेतु नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। जिले में पंच पद के लिए 15 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। इनमें बेगमगंज जनपद के तहत 02, सॉची जपद के तहत 03 तथा औबेदुल्लागंज जनपद के तहत 10 अभ्यर्थियों द्वारा पंच पद हेतु नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।



