पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण सप्ताह अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम सह विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज । तहसील विधिक सेवा समिति बेगमगंज अध्यक्ष के. एस. शाक्य द्वारा शनिवार 11 जून 2022 को न्यायालय परिसर बेगमगंज में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण सप्ताह दिनांक 5 से 11 जून तक अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम सह विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में न्यायधीश गण तथा अधिवक्ता गण द्वारा न्यायालय परिसर बेगमगंज में वृक्षारोपण करते हुए विभिन्न विभिन्न प्रकार के वृक्ष लगाए गए।
शिविर में न्यायाधीश व अध्यक्ष के.एस. शाक्य द्वारा अधिवक्ता गणों को शिविर अंतर्गत पंच- ज अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाने तथा पर्यावरण की स्वच्छता हेतु अपने अपने स्तर पर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया गया।
विवेक शिवहरे प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बेगमगंज द्वारा पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ रखने हेतु सलाह देते हुए बताया गया कि जितना अधिक से अधिक हो सके दो पहिया तथा चार पहिया वाहन का उपयोग कम करें अपने पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ रखने का प्रयास करें।
उक्त कार्यक्रम में चांद मियां, ओपी दुबे, सईद कमर खान, हेमराज राठौर, ओपी त्रिवेदी, माधवसिंह, राजेश यादव, आर.एन. रावत, एस.एन. रावत, पीडी नेमा, आलोक दुबे, पी एस राजपूत, संजीव सोनी, संतोष साहू आदि अधिवक्ता गण एस एल डबल सब रेंजर व न्यायालय कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



