रायसेन में परेशान रहवासी : उबड़-खाबड और दुर्दशा ग्रस्त सड़कों का खामियाजा भुगत रहे लोग
गड्ढेदार सड़कों की वजह से आए दिन होते रहते हैं सड़क हादसे
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन शहर की उबड़-खाबड और दुर्दशा ग्रस्त सडक़ों का खामियाजा शहर के रहवासी भुगत रहे हैं। हाइवे की खराब सड़कों की वजह से एक दर्जन से ज्यादा सड़क एक्सीडेंट हो चुके हैं। एक महिला और एक युवक ने पलट रहे टेंकर की चपेट में आकर अपनी जान देकर चुकाया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए और सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस डायल 100 पुलिस गाड़ी ने क्रेन के मध्यम से टेंकर को हटवाया और उसके नीचे दबी महिला ओर युवक के मृत शरीर जिला अस्पताल पहुंचाए गए । इसी तरह खराब सड़क सागर भोपाल स्टेट हाइवे पर टपरा पठारी के नजदीक बेगमगंज के बाइक पर सवार होकर श्रीवास परिवार के पति पत्नी गिरवर रायसेन शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। खराब सड़क की वजह से उनकी ट्रक के चालक द्वारा ओवरटेक की वजह से मोटरसाइकिल फिसल कर बिजली के पोल के समीप जा पहुंची।तभी सीमेंट का बिजली पोल गिरने की वजह से श्रीवास परिवार की बहू की मौके पर ही गर्दन धड़ से अलग हो जाने से दर्दनाक मौत हो गई थी।इसी तरह खरबई कस्बा क्षेत्र का एक आदिवासी समाज का युवक बाइक पर सवार होकर चिलवाहा शादी में हिस्सा लेने जा रहा था। तभी रिलायंस पेट्रोल पंप भोपाल रोड़ की निर्माणाधीन पुलिया जिसमें पानी भरा हुआ था।उसमें मोटरसाइकिल सहित गिरने से मौत हो गई थी। इसके अलावा दो बंजारा समाज के युवक खेत में बोर कराने की अनुमति कराने बाइक पर सवार होकर तहसील कार्यालय रायसेन आए थे। चिलवाहा गांव लौटते समय अमरावद मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी।जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
वर्षो से उपेक्षित है सड़क…
चाहे सागर भोपाल स्टेट हाइवे की सड़क हो। या फिर नेशनल हाईवे 86 भोपाल रोड़, सलामतपुर से भोपाल हाइवे 18 सभी सड़कों की हालत खराब हो गई है। मरम्मत के अभाव में सड़कें बदहाल हो चुकी हैं।
साँची विदिशा मार्ग पर कलेक्टोरेट कंपोजिट भवन सहित महत्वपूर्ण कार्यालय और एसपी कार्यालय, जिला अदालत स्थित है, लेकिन इस मार्ग पर सुबह से शाम तक व्यस्ततम यातायात रहने के बाद भी जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों द्वारा न तो इस मार्ग की कभी मरम्मत कराने पर ध्यान दिया जा रहा है।सागर भोपाल तिराहे से इस साँची मार्ग को जोडऩे वाले इस मार्ग की हालत जर्जर और दयनीय बनी हुई हैं। इस मार्ग से जिलेभर के नागरिक अदालत और कलेक्टोरेट एसपी ऑफिस तो आते ही है वही इस मार्ग से ही गोपालपुर पर निजी कॉलेज राजीव गांधी कालेज सरकारी स्कूलों सहित सीबीएसई सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल रायसेन के छात्र-छात्राओ की आवाजाही बनी रहती हैं,।लेकिन जर्जन हो चुकी इस सडक़ का निर्माण कार्य वर्षाे बीत जाने के बाद नही होने से आए दिन सडक़ दुर्घटना होती रही हैं। कमोवेश यही हालात भोपाल रायसेन रोड़ के बने हुए हैं।
पैमत की डगर वाहन चालकों के लिए नहीं आसान….
रतनपुर जोड़ भोपाल रोड़ से लेकर चिकलोद रोड़ की हालत खराब हो चुकी है।लगभग 40 किमी सड़क पर डामर कम बल्कि बिखरती गिट्टियां गढ्डों की भरमार है। आए दिन वाहनों के हादसे भी घटित हो जाते हैं।



