क्राइम

मामा के घर लगाई भांजी ने अज्ञात कारणों से फाँसी

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । पायल कहार पिता हिना कहार निवासी मंडीदीप 16 बर्ष अपने नाना मोहनलाल कहार निवासी वार्ड क्रमांक 14 में अपने मौसी के लड़की की शादी में शामिल होने के लिए आई और 14 जून शादी हो गई फिर भी बह नाना के घर पर रुकी रही ..शनिवार को शाम लगभग पाँच बजे हंड्रेड डायल पर पुलिस को सूचना मिली की एक लड़की ने फाँसी लगा ली .पुलिस मौके पर पहुँची और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया जहाँ डाँ. ने उसे मृत घोषित कर शव को पीएम के लिए भेज दिया । इस घटना को पुलिस गंभीरता से हर पहलू पर जाँच कर रही।

Related Articles

Back to top button