मध्य प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
नरसिंहपुर । करेली के समीपस्थ ग्राम रहली (ग्राम पंचायत कंधरापुर) जनपद पंचायत करेली में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना रविवार के लगभग 5 बजे शाम की बताई जा रही है। दोनों युवक पानी गिरते समय इमली के पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल चला रहे थे। इसी दौरान आसमान में जोरदार बिजली चमकी जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में अनिकेत पिता जमुनापुरी गोस्वामी उम्र लगभग 17 वर्ष तथा अजीत सेन पिता मूलचंद्र सेन उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर किया । घटना स्थल पर करेली तहसीलदार लालशाह जगेत, ग्राम कोटवार एवं भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button