मध्य प्रदेश

तेज हवा और बारिश से टपरा गिरा, साधु की मौत

रिमझा गांव में रात के समय बारिश के दौरान हुआ हादसा
सिलवानी । बम्होरी थाना क्षेत्र के रिमझा गांव में रात में तेज हवा और बारिश से एक टपरा गिर गया । टपरा के नीचे दबने से एक साधु की मौत हो गई । जबकि उसका साथी इस हादसे में घायल हो गया। घायल को भोपाल रेफर किया गया ।
बम्होरी थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि रिमझा गांव मैं रामछबीलाल पिता नाथू प्रसाद यादव 42 वर्ष का टपरा बना हुआ था जिसमें वे रात में अपने साथी रामकुमार पिता रामबाबू आदिवासी के साथ सो रहे थे। रात में हुई तेज बारिश और हवा से टपरा गिर गया। इससे टपरे की बल्ली साधु रामछबीलाल के ऊपर गिरने से मौत हो गई। टपरे के नीचे दबने से रामकुमार आदिवासी घायल हो गया। गांव वालों को सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को गंभीर होने पर भोपाल रेफर किया गया।

Related Articles

Back to top button