मध्य प्रदेश

भोपाल संभाग में सबसे कम उम्र की युवती भाजपा की प्रत्याशी, मिल रहा जन समर्थन

रिपोर्टर : राजेश रजक
उदयपुरा । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान नारी शक्ति को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं को आरक्षण देकर चुनावी मैदान में उतारा है वही एक तिहाई महिलाएं त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरी निकाय में शामिल हुई है वही युवतियों को भी नगरी निकाय में अपनी पार्टी से प्रत्याशी बनाया है मध्यप्रदेश में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी आगर मालवा से है तो वही भोपाल संभाग में सबसे छोटी उम्र की प्रत्याशी उदयपुरा नगर परिषद से है वही वैशाली लोया को मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है वही युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का जोश दिखाई दे रहा है।
भोपाल संभाग में सबसे कम उम्र की युवती भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी है। यह युवती रायसेन जिले के नगर परिषद उदयपुरा के वार्ड 13 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी है, वही युवती को अपने वार्ड का भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है । उदयपुरा नगर परिषद के वार्ड 13 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वैशाली लोया को भारतीय जनता पार्टी में अपना प्रत्याशी बनाया है वही वैशाली लोया की उम्र 25 वर्ष है । वैशाली लोया का सपना नगर को साफ स्वच्छ, विकासशील विकसित बनाना है और हर व्यक्ति को शासन की हर योजना का लाभ देना ही मेरी प्रार्थमिकता है । बैसे तो बैशाली के पिता मध्य प्रदेश सरकार में प्रदेश प्रवक्ता है वहीं ब्रजगोपाल लोया ने बताया कि उनका परिवार पार्टी के प्रति निष्ठावान है एवं तन मन से नगर एवं वार्ड की सेवा के लिए तत्पर है वही आज तक से बात करते हुए वैशाली लोया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी मेरे रग रग में बसी हुई है और भाजपा  की करनी और कथनी से मैं प्रेरित हूं और देश के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए एक अलग पहचान दी है उसी के कारण मुझे भी भोपाल संभाग में सबसे कम उम्र का प्रत्याशी एवं मध्य प्रदेश में दूसरे नंबर का प्रत्याशी बनाया है।
वैशाली लोया प्रत्याशी ने बताया कि मुझे भोपाल संभाग में पार्टी ने जिम्मेदारी दी है जिसे में पूर्ण रूप से निभाऊंगी और महिलाओं ले उत्थान के लिए कार्य करूँगी, कोई भी किसी योजना से बंचित नही रहेगा । सरकार की सभी योजनाओं को में स्वयं उपभोक्ता को दिलाऊंगी । देश के प्रधानमंत्री और मामा शिवराज के सपने को साकार करूँगी।
प्रदेश प्रवक्ता बृजगोपाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने दो कम उम्र के प्रत्याशियों को टिकिट दिया है एक आगरमालवा की हर्षिता है जो 23 वर्ष की है और भोपाल संभाग से वैशाली लोया के उदयपुरा से प्रत्यशी बनाया है जो 25 वर्ष की है । इस वार युवाओ के साथ महिलाओ को प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी ने जिम्मेदारी सौंपी है ।

Related Articles

Back to top button